गंगापार, जुलाई 25 -- उतरांव थाना क्षेत्र की एक किशोरी के कथित अपहरण, चलती कार में छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने स्थानीय पुलिस पर शिकायत के बावजूद समय पर एफआईआर दर्ज न करने और मेडिकल परीक्षण में देरी करने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला भूमि विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पीड़िता के पिता के अनुसार उनकी नाबालिग पुत्री 23 जुलाई की दोपहर गांव के चौराहे पर दवा लेने गई थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के दो नामजद तथा दो अज्ञात युवकों ने उसे जबरन काले रंग की कार में बैठा लिया। शिकायत के मुताबिक आरोपित उसे कार से लेकर सरायइनायत की ओर चले गए। परिजनों का आरोप है कि रास्ते में चलती कार के भीतर किशोरी के साथ छेड़खानी की गई तथा विरोध करने पर उसके ...