बाराबंकी, मार्च 23 -- रामसनेहीघाट। क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर एक युवक भगा ले गया। उसके साथ मंदिर में जबरिया शादी कर ली। जानकारी होने पर वह आरोपी के घर जाकर अपनी पुत्री को वापस ले आया। इसके बाद आरोपी ने शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री 20 मार्च की रात करीब 11 बजे गायब हो गई थी। आसपास तलाश करने पर उसका कुछ पता नहीं चला। इसी दौरान जानकारी मिली कि सोमनाथ पुत्र मनीराम उनकी पुत्री को बहला फुसला कर अपहरण कर ले गया है। इस पर वह लोग आरोपी के घर पहुंचे और किशोरी को अपने घर ले आए। पीड़ित पिता ने बताया कि आरोपी द्वारा भुंडेश्वर बाबा मंदिर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.