पीलीभीत, अप्रैल 21 -- जहानाबाद। किशोरी को बहलाफुसलाकर ले जाने वाले आरोपी युवक को जहानाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी किशोरी का सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के माध्यम से राजस्थान के बाडमेर जिले के कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आरटीबाखासर निवासी टीकराम पुत्र बच्चूलाल से दोस्ती हो गई थी। इसके बाद आरोपी किशोरी को बहलाफुसलाकर ले गया था। इस मामले में किशोरी के परिजनों ने कोतवाली जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने एक सूचना के आधार पर किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...