सिद्धार्थ, दिसम्बर 12 -- सिद्धार्थनगर। एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग ने किशोरी का अपहरण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृता को भी बरामद कर लिया है। एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ओमप्रकाश उर्फ मूसे चैहान निवासी ग्राम मड़नी थाना ढेबरुआ के खिलाफ एक गांव की किशोरी को भगाने को लेकर ढेबरुआ थाना में धारा 87, 137(2), 64(2) बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट का केस दर्ज था। उसकी तलाश की जा रही थी। आरोपी को कस्बा बढ़नी से गिरफ्तार कर लिया गया है। अपहृता को बरामद कर वन स्टाप सेंटर भेजा गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई लक्ष्मण प्रसाद थाना एएचटी, एसआई भीम सिंह थाना एएचटी, हेड कांस्टेबल गंगेश सिंह, महिला हेड कांस्टेबल प्रिया तिवारी शामिल रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.