बलरामपुर, अप्रैल 11 -- उतरौला, संवाददाता। किशोरी को भगा ले जाने वाला आरोपी जनपद लखीमपुर खीरी निवासी युवक दबोच लिया गया है। गैड़ास बुजुर्ग थाने की पुलिस ने 16 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में शनिवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही किशोरी भी सकुशल मिल गई है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनकी पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है। जांच के दौरान पता चला कि शिवा शर्मा निवासी इमरोल थाना भीरा जनपद लखीमपुर खीरी ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इस पर थाना गैड़ास बुजुर्ग में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में अभियान शुरू किया गया। अपर पुलिस अध...