बरेली, जनवरी 24 -- फतेहगंज पूर्वी। एक गांव का किसान गुरुवार रात आवारा पशुओं से फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर गया था। उसकी 17 वर्ष की बेटी घर में अकेली थी। जब वह सुबह को घर आए तो उनकी बेटी घर से गायब थी। जिसके बाद उन्होंने बेटी की तलाश की। उन्हें जानकारी प्राप्त हुई कि उनके गांव का ही एक युवक उनकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पिता ने शुक्रवार को बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.