किशोरी का अपहरण, प्राथमिकी
गोपालगंज, अगस्त 18 -- गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी का अपहरण कर लिया गया। मामले में किशोरी की मां ने सिधवलिया थाने के कल्याणपुर मठिया गांव के एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। किशोरी की मां ने बताया कि 16 अगस्त की सुबह करीब पांच बजे उसकी बेटी को आरोपित घर से बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर चला गया। उसने अंग तस्करी करने की नीयत से अपहरण करने का आरोप लगाया है। किशोरी की खोजबीन परिवार के सदस्य अपने स्तर से किए। मगर कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद उसने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.