किशोरी का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज
समस्तीपुर, अगस्त 7 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से विगत दिन पूर्व एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया। इस मामले में अपहृत किशोरी की मां ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री अपने घर से बगीचा की ओर शौच के लिए गई थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए गांव के ही तीन युवकों ने जबरन उसे बाइक पर बैठा कर भगा कर ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। वही थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने बताया कि दिए गए आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.