किशोरी का अपहरण, उलाहना देने पर धमकी
कौशाम्बी, अगस्त 11 -- कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि आठ अगस्त को वह अपनी बेटी के यहां मिट्टी में शामिल होने गई थी। इस दौरान 12 साल की नातिन संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि पइंसा के घटमापुर गांव का अरविंद कुमार बहला-फुसलाकर उसे अगवा कर ले गया है। पीड़िता के मुताबिक, नातिन अपने साथ 20 हजार रुपया नकद व गहने भी लेकर गई है। इसका उलाहना देने जाने पर आरोपी के पिता ने गाली देते हुए जानलेवा धमकी दी। शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.