किशोरी और युवती लापता, तीन लोगों के खिलाफ केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 11 -- कुंडा, संवाददाता। बाघराय थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर दी। उसकी 14 वर्षीय बेटी को 8 मई को करीब दो बजे घर से कोचिंग के लिए निकली लेकिन वापस नहीं लौटी। खोजबीन के दौरान पता चला कि उसकी नाबालिग बेटी को गांव का युवक बहका फुसला कर ले गया। इसी थाना क्षेत्र के दूसरे गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर दी। उसकी 19 वर्षीय बेटी पखवारे भर पहले अपने मामा के घर गई थी जो 9 मई को चुपके से निकली और लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि उसकी बेटी को विशाल पटेल निवासी कोड़राजीत कोड़री बहका फुसला कर भगा ले गया। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर दी। उसकी 16 वर्षीय बेटी 10 मई को दुकान पर जाने के लिए निकली लेकिन शाम नहीं लौटी। खोजबीन के दौरान पता चला कि टिकरिया का युवक शादी का झांसा देकर उसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.