हाथरस, जनवरी 7 -- सहपऊ। क्षेत्र में गांव रसगवां में कुछ दिन पहले इस गांव का एक युवक महाराष्ट्र से एक किशोरी को लेकर आया और गांव में रहने लगा । मंगलवार सुबह महाराष्ट्र के एक थाने के एक उपनिरीक्षक एवं कांस्टेबिल एवं महिला कांस्टेबिल साथ कोतवाली पहुंची। वह सभी कोतवाली पुलिस को लेकर उक्त गांव में पहुंचे। जहां पर दोनों पति-पत्नी की रूप में रह रहे थे। कोतवाली प्रभारी मंयक चौधरी ने बताया कि महाराष्ट्र के एक थाना में रसगवां के एक युवक के नाम नाबालिग किशोरी का बहला-फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज थी। वहां से पुलिस उनको पकड़कर महाराष्ट्र ले गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.