उरई, फरवरी 17 -- उरई। रामपुरा थाना क्षेत्र के एक ग्राम में 16 वर्षीय किशोरी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले ने उसे परेशान करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके खिलाफ किशोरी की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मृतका की मां ने रामपुरा थाना प्रभारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप था कि पड़ोसी ग्राम छौना निवासी सौरभ राठौर उनकी पुत्री को लगातार परेशान और प्रताड़ित कर रहा था। मां के अनुसार, घटना से पूर्व भी आरोपी युवक ने किशोरी को घर से बाहर बुलाया था। लेकिन इंकार करने पर उसे धमकी दी गई। इन धमकियों और लगातार मानसिक उत्पीड़न से किशोरी भयभीत और अवसादग्रस्त हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि इसी मानसिक दबाव और छेड़छाड़ से तंग आकर किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ अंबु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.