नोएडा, अप्रैल 3 -- किशोरी अपहरण मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार दनकौर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 13 वर्षीय किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस ने नामजद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं, पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।पीड़ित परिवार के अनुसार उनकी नाबालिग बेटी को बीते मंगलवार को रबूपुरा कोतवाली के रौनिजा गांव निवासी सुमित अपने दो साथियों के साथ बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया था। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार ने दनकौर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर किशोरी को झांसी से सकुशल बरामद कर लिया। इस दौरान मुख्य आरोपी सुमित को गिरफ्तार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.