किशोरी अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ के बाद भेजा गया जेल
बहराइच, जुलाई 10 -- बहराइच, संवाददाता। बहराइच में किशोरी के अपहरण मामले में हरदी थाने की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को बरामद किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी को गहन पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। हरदी थाने में तैनात दरोगा कृष्ण कुमार सिंह और सिपाही अलाउद्दीन ने शुक्रवार को महेश पुरवा श्मशान घाट के पास दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने हरदी थाना क्षेत्र के पिपरी मोहन के मजरे पाठकपुरवा निवासी कुन्नु को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को थाने लाकर गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में सामने आया कि किशोरी के अपहरण में अन्य लोग भी शामिल थे। पुलिस पूछताछ के आधार पर अपराध में लिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।गौरतलब है कि इस मामले में काफी जद्दोजहद के बाद एफआईआर दर्ज की गई थी, जब कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.