कन्नौज, अप्रैल 14 -- थाना तालग्राम पुलिस ने किशोरी के अपहरण के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कर आशा ज्योति केंद्र भेज दिया। थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि छह मार्च की शाम एक किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में कुशलपुरवा निवासी राहुल के खिलाफ किशोरी के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के बाद से ही पुलिस टीम आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। मंगलवार को उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के निकवा कट के पास से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। वहीं मौके से आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गय...