किशोरी अगवा मामले में एफआईआर दर्ज
सीतापुर, अगस्त 16 -- महमूदाबाद, संवाददाता। सदरपुर में डेढ़ माह पूर्व लापता हुई किशोरी के मामले में बजरंगदल के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी के साथ अपह्रत किशोरी की तलाश कर रही है। सदरपुर के एक गांव की 13 वर्षीया किशोरी को उलहिया के यमन 30 जुलाई को बहला फुसलाकर कहीं भगा के गया था। आरोप है चौकी इंचार्ज देवकलिया लगातार पीड़ित को टरका रहे थे। शनिवार को बजरंगदल के विकास बजरंगी, अमित मौर्य, सचिन समेत अन्य लोग थाने पहुंचे और केस दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर अपह्रत किशोरी की बरामदगी की मांग की। थानाध्यक्ष आशुतोष मिश्र ने बताया कि किशोरी के गायब होने की तहरीर उन्हें शनिवार को ही मिली है, तत्काल केस दर्ज कर लिया गया है। अपह्रत किशोरी को बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.