सुल्तानपुर, अप्रैल 3 -- कादीपुर। क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी को बहला फुसला कर अगवा करने का मामला प्रकाश में आया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी बुधवार की रात लगभग दस बजे घर से बाहर निकली। उसके बाद वापस नहीं आई। परिजनों ने किशोरी की काफी खोजबीन की किंतु पता नहीं चला। किशोरी की मां ने आजमगढ़ जिले के अहिरौली थाने के रजबपुर गांव के युवक अमित कुमार के ऊपर किशोरी को बहला फुसला कर भाग ले जाने की आशंका जाहिर की है। किशोरी के मां की गुरुवार को दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस में युवक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.