बस्ती, अप्रैल 11 -- बस्ती। हर्रैया थानाक्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी को एक युवक ने बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। हर्रैया पुलिस ने पीड़ित मां तहरीर पर शुक्रवार को आरोपी युवक के विरुद्ध किशोरी को भगाने तथा एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पीड़िता मां ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी 16 वर्षीय किशोरी को दो अप्रैल को राजन उर्फ देवा निवासी नारायनपुर मिश्र ने बहला-फुसलाकर भगा ले गए थे। बताया जा रहा है कि घटना बाद आरोपी ने युवती को उसके गांव के पास छोड़कर भाग गया। इस संबंध में हर्रैया थाना प्रभारी संजीव सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.