औरैया, मार्च 28 -- औरैया, संवाददाता। किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के उद्देश्य से एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अयाना से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने फीता काटकर किया। विधायक ने जनमानस से अपील करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए जा रहे इस टीके को सभी अभिभावक अपनी बच्चियों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल ले जाकर अनिवार्य रूप से लगवाएं। उन्होंने कहा कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है और इससे किशोरियां सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बच सकेंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार व प्रदेश सरकार के निर्देश पर यह अभियान तीन माह तक जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला चिकित्सालयों में नि:शुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.