शाहजहांपुर, मार्च 10 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। जिले में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर) से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने किशोरियों के टीकाकरण की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों का सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद वैक्सीन लगाने का लक्ष्य तय किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग को उम्मीद है कि अप्रैल के दूसरे सप्ताह से टीकाकरण अभियान शुरू किया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह वैक्सीन उन बालिकाओं को लगाई जाएगी, जो 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी हैं और 15वें वर्ष में प्रवेश कर रही हैं। सर्वे के लिए जिले की सभी आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम को लगाया गया है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में किशोरियों की जानकारी जुटा रही हैं।जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मोहम्मद आसिफ ने बताया कि सर्वे के माध्यम से पात्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.