कन्नौज, जुलाई 10 -- गुरसहायगंज। कोतवाली क्षेत्र से दो किशोरियों को युवकों द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने की अलग-अलग घटनाएं हुई हैं। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पहली घटना 8 जुलाई को एक गांव की है। किशोरी के पिता ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक अन्य घटना में 5 जुलाई को किशोरी को एक युवक बहला फुसलाकर ले गया। घटना की सूचना किशोरी की मां ने कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि दोनों घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज करके आरोपित युवकों व किशोरी की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: युवती और किशोरी भगाने पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...