किशोरियों को लगाया गया एचपीवी वैक्सीन
बलरामपुर, जून 9 -- पचपेड़वा, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इमिलिया कोडर में किशोरियों का ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) से बचाव को लेकर टीकाकरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधीक्षक डॉ. अनिल पटेल व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रसून गुप्ता ने किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व और इसके लाभों की जानकारी दी। अधीक्षक डॉ अनिल पटेल ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर, अन्य गुप्तांग संबंधी कैंसर व जेनिटल वार्ट्स जैसी गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करती है। यह टीका संक्रमण से पहले लगाए जाने पर सबसे अधिक प्रभावी होता है। अभियान के तहत अंसिका, प्रियंका, गायत्री, अंशू और ज्ञानमती सहित कई किशोरियों को यह वैक्सीन लगाकर प्रमाण-पत्र दिया गया। इस अवसर पर एएनएम मनीषा शुक्ला, ओम प्रकाश गौतम, विशाल श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.