रांची, अप्रैल 10 -- तोरपा, प्रतिनिधि। किशोरियों को गंभीर बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान के तहत गुरुवार को रेफरल अस्पताल की ओर से तोरपा प्रखंड के कई विद्यालयों में जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान मरचा स्कूल में 14 वर्ष से अधिक और 15 वर्ष से कम आयु वर्ग की चार किशोरियों को एचपीवी टीका लगाया गया। कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुमिता रानी, बीपीओ नरेंद्र कुमार, बीपीएम आशीष वर्मा मौजूद रहे। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुमिता ने बताया कि एचपीवी टीका किशोरियों को भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारियों, विशेषकर सर्वाइकल कैंसर से बचाने में अत्यंत प्रभावी है। उन्होंने कहा कि समय पर टीकाकरण से महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। यह टीका पूरी तरह से सुरक्षित है...