किशोरियों को माहवारी स्वच्छता एवं बाल अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक
गिरडीह, जुलाई 14 -- गांडेय, प्रतिनिधि। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी रामनिवास यादव के निर्देशानुसार जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गांडेय में किशोरियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को माहवारी स्वच्छता एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व से अवगत कराते हुए स्वस्थ एवं स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। किशोरियों को मासिक धर्म से जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों, स्वच्छता संबंधी सावधानियों तथा स्वास्थ्य संरक्षण के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही छात्राओं को बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल व्यापार (मानव तस्करी), बाल शोषण, बाल अधिकार तथा बच्चों की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जागरूक किया गया। बालिकाओं को बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.