प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 10 -- कुंडा। हथिगवां थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर दी कि उसकी 15 वर्षीय बेटी को 9 सितम्बर की सुबह करीब पांच बजे एक युवक भगा ले गया। उसकी बेटी को भगाने में कुछ विपक्षियों का हाथ रहा। आरोपी युवक पहले भी उसको धमकी दे चुका था। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुख्य आरोपी रघुराज पटेल निवासी कोड़राजीत बाघराय, दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बाघराय थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने पुलिस को तहरीर दी कि उसकी 14 वर्षीय बेटी कक्षा 11 की छात्रा है। 5 सितम्बर की सुबह विद्यालय जाने की बात कहकर निकली लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी बेटी का सुराग नहीं लगा। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...