आजमगढ़, मई 2 -- आजमगढ़। पवई थाने की पुलिस ने किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में नामजद आरोपी को खेमीपुर गांव के समीप से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी राजन पुत्र रोशन राजभर ग्राम कोहड़ा थाना पवई का निवासी है। उधर, जहानागंज थाना की पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मुकदमे में वांछित आरोपी को परदेसी मोड़ के समीप से शनिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया शुभम सरोज ग्राम बरदह हरिजन बस्ती हाल मुकाम कोल्हूखोर थाना जहानागंज का निवासी है। यह भी पढ़ें- किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी बंदी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...