आजमगढ़, दिसम्बर 25 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में किशोरियों को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने, उनके साथ दुष्कर्म करने सहित अन्य घटनाओं में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रौनापार थाना क्षेत्र में तीन माह पूर्व किशोरी घर से विद्यालय के लिए निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। आरोपी ने किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म किया था। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। उपनिरीक्षक रामअनुज शुक्ला ने बताया कि भीमबर के पास से आरोपी करन कुमार निवासी पदुमपुर नसरुद्दीन पट्टी थाना राजेसुल्तानपुर जनपद अंबेडकर नगर को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही महराजगंज थाना की पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में रामप्रसाद मौर्य निवासी अवसानपुर थाना महराजगंज को परशुरामपुर के पास से पकड़ा। वहीं, महराजगंज थाना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.