कौशाम्बी, मार्च 3 -- किशोरियों की बच्चेदानी में तेजी से बढ़ रहे कैंसर की रोकथाम को लेकर शासन द्वारा ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) नाम की नई वैक्सीन तैयार की गई है। प्रथम फेज में इसे लगाने के लिए कौशाम्बी जिले में विभाग ने 18 हजार का लक्ष्य रखा है। मार्च माह के आखिरी सप्ताह में वैक्सीन के आते ही लगाने का काम स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू कर दिया जाएगा। किशोरियों की बच्चेदानी में कैंसर का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। यह समस्या देश स्तर पर देखने को मिल रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए शासन द्वारा इसकी रोकथाम की पहल काफी दिनों की जारी थी। अब वैक्सीन तैयार होने पर इसे प्रयोग में लाए जाने की कवायद की जा रही है। विभागीय सूत्रों की माने तो लांच होने के बाद वैक्सीन अभी तक जिले में नहीं आ सकी है। माना जा रहा है कि मार्च माह के आखिरी सप्ताह में वैक्स...