लखनऊ, मार्च 19 -- लखनऊ, संवाददाता। इनिशिएटिव फाउंडेशन की ओर से गर्ल्स कम्युनिटी लीडर्स के लिए मानवाधिकार एवं विकास में जेंडर की भूमिका विषयक दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन बुद्धेश्वर स्थित संस्था के कार्यालय पर हुआ। प्रशिक्षण में कुल 30 किशोरियों ने सहभागिता की। फाउंडेशन के निदेशक अमित मिश्रा ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को जागरूक, जिम्मेदार और सक्षम नेतृत्वकर्ता के रूप में तैयार करना रहा। ताकि वह अपने परिवार और समुदाय में सामाजिक न्याय, लैंगिक समानता तथा अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभा सकें। प्रशिक्षक प्रवेश वर्मा, वर्षा ने प्रतिभागियों को मानवाधिकार की मूल अवधारणाओं, लैंगिक समानता, सामाजिक संरचनाओं में महिलाओं की भूमिका तथा विकास प्रक्रिया में जेंडर के महत्व पर जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान क...