रुडकी, जनवरी 28 -- स्वास्थ्य विभाग जल्दी ही सर्वाइकल कैंसर के लिए विशेष टीकाकरण अभियान शुरू करने जा रहा है। यह वैक्सीन 14 से 15 वर्ष के बीच की तक उम्र वाली किशोरियों को निशुल्क लगाई जाएगी। विभाग के आदेश पर आशाएं अपने क्षेत्र का सर्वे करके ऐसी किशोरियों की सूची बना रही हैं। एसडीएम सौरभ सिंह ने बुधवार को अधिकारियों की बैठक लेकर इस अभियान को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। सीएचसी के प्रभारी डॉ. सैयद रफी अहमद ने बताया कि 14 साल की आयु पूर्ण होने के बाद 15 वर्ष 3 माह तक की उम्र वाली हर किशोरी को 0.5 एमएल वैक्सीन निशुल्क लगाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.