गाजीपुर, जनवरी 14 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित टाउन नेशनल इंटर कॉलेज में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आरबीएसके टीम ने राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों के स्वास्थ्य संवर्धन और उन्हें किशोरावस्था में होने वाली समस्याओं के प्रति जागरूक करना रहा। छात्राओं को एनीमिया की रोकथाम, संतुलित पोषण, व्यक्तिगत स्वच्छता और मासिक धर्म प्रबंधन से संबंधित वैज्ञानिक और व्यवहारिक जानकारी दी गई। आरबीएसके प्रभारी डॉ. दिनेश सिंह के निर्देशन में छात्राओं के हीमोग्लोबिन स्तर की जांच कर एनीमिया की पहचान की गई। जांच के बाद जरूरतमंद किशोरियों को सैनेटरी पैड और आयरन-फोलिक एसिड टैबलेट का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में किशोरियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण को अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.