लखीसराय, अप्रैल 2 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। स्थानीय सीएचसी में आशा कार्यकर्ताओं की मदद से किशोरियों को एचपीभी का टीकाकरण किया गया। आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा इन किशोरियों को प्रेरित कर के सीएचसी लाया गया था। सभी आशा कार्यकर्ताओं को बताया गया कि 1 अप्रैल का टीकाकरण 3 अप्रैल को तथा 3 अप्रैल का टीकाकरण 4 अप्रैल को होगा। 2 अप्रैल को सीएचसी में बंध्याकरण कार्यक्रम होने को लेकर लाभुकों से संपर्क करने का निर्देश दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...