कटिहार, मार्च 12 -- डंडखोरा, संवाद सूत्र स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डंडखोरा में किशोरियों को गंभीर बीमारी से बचाने के उद्देश्य से एचपीवी टीकाकरण को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में में 14 से 15 वर्ष बीच की किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया गया। चिकित्सकों एवं एएनएम द्वारा टीकाकरण से पहले अभिभावकों और किशोरियों को इसके महत्व के बारे में जानकारी दी गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि एचपीवी टीका गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव में काफी प्रभावी है। समय पर यह टीका लगने से भविष्य में होने वाले इस गंभीर रोग का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। शिविर के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि सभी योग्य आयु वर्ग की किशोरियों को यह टीका अवश्य लगवाना चाहिए। इस मौके पर स्वास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.