हरदोई, मार्च 28 -- शाहाबाद। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का शुभारम्भ शनिवार को यहां पहुंची उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी ने किया। यह विशेष अभियान जिला महिला चिकित्सालय सहित जनपद के 19 सीएचसी पर शुरू हुआ है। मंत्री ने अभिवावकों से अपील कर कहा कि वे अपनी 14 से 15 वर्ष की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए निश्चित रूप से एचपीवी का टीका लगवाएं। "बेटी बचाओ, बेटी पढाओ" की तर्ज पर "बेटी स्वस्थ, समाज सशक्त" हमारा लक्ष्य है। चिकित्साधीक्षक डॉ.प्रवीण दीक्षित ने बताया कि यह टीका पूर्णतयः निःशुल्क है। प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः नौ बजे से दोपहर दो बजे तक सीएचसी पर लगवाया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...