जमशेदपुर, अक्टूबर 8 -- जमशेदपुर। आयुष विभाग पूर्वी सिंहभूम की ओर से मंगलवार को आदिम जनजातीय समूह के लिए मासिक धर्म एवं स्वच्छता अभियान के तहत पोटका के कालिकापुर, मुसाबनी के बलियादिपा और गायहाटा सबर बस्ती तथा डुमरिया प्रखंड के सबर बस्ती में पीवीटीजी कैंप का आयोजन किया गया। आयुष चिकित्सकों ने महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता की जानकारी दी और साथ ही सेनेटरी पैड, लोवर अंडरगार्मेंट और आयुर्वेदिक दवा का निःशुल्क वितरण किया। कैंप में कुल 109 लाभुकों को यह सामग्री वितरित की गई। इस प्रकार के कैंप से आदिम जनजातीय समूह में काफी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक, आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी, स्टेनोग्राफर, योग प्रशिक्षक और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.