सोनभद्र, मई 22 -- बभनी,हिंदुस्तान संवाद। सेवा समर्पण संस्थान के तत्वावधान में सेवाकुंज आश्रम कारीडाड चकचपकी में किशोरियों के लिए जीवन कौशल विकास के लिए आवासीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान 65 किशोरियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सेवा समर्पण संस्थान में आयोजित किशोरियों के प्रशिक्षण में 65 है किशोरियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में किशोरियों को भोजन बनाने से लेकर आत्मरक्षक, व्यायाम, सिलाई ,ब्युटिशियन के साथ-साथ कंप्यूटर में भी पारंगत किया जा रहा है। प्रशिक्षण सुजाता और नीतू के माध्यम से दिया जा रहा है। शुक्रवार को श्रद्धा जागरण प्रमुख शिव प्रसाद ने शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने किशोरियों से बातचीत कर प्रशिक्षण की जानकारी ली और उन्हें प्रोत्साहित किया। वनवासी कल्याण आश्रम के तत्वावधान में सेवा समर्पण संस...