चित्रकूट, अप्रैल 10 -- चित्रकूट। मऊ व रैपुरा थाना पुलिस ने किशोरियों के साथ दुष्कर्म की अलग-अलग घटनाओं में फरार चल रहे दो नामजद आरोपितों को दबोच लिया। प्रभारी निरीक्षक मऊ श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक वादी ने तहरीर देकर बंबुरी निवासी राजा के खिलाफ नाबालिग बेटी के साथ घर में घुसकर करने का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपित फरार चल रहा था। जिसे पकड़ लिया गया है। दूसरा मामला रैपुरा थाना क्षेत्र का है। प्रभारी निरीक्षक रैपुरा आशुतोष तिवारी ने बताया कि आदित्य वर्मा निवासी अमूद थाना जरिया जनपद हमीरपुर के खिलाफ थाना क्षेत्र के एक वादी ने मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में बताया कि आदित्य उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और जबरन शादी करने का दबाव बना रहा था। फरार चल रहे आरोपित आदित्य को दबोच लिय...