कन्नौज, मार्च 20 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के राजकीय महिला चिकित्सालय में बीपीएचयू लैब का शुभारंभ भाजपा विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री अर्चना पांडेय द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.जितेंद्र नाथ एवं सीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.राहुल मिश्रा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान एएनएम सबलेश ने दो किशोरियों सुची सिंह और बिट्टू को टीका लगाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की। गर्भाशय कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन का यह विशेष अभियान शुक्रवार से प्रारंभ हो गया है। डॉ.जितेंद्र नाथ ने जानकारी दी कि आगामी तीन माह तक प्रतिदिन अस्पताल में 14 से 20 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को यह टीका लगाया जाएगा। इसके बाद निर्धारित सत्रों के अनुसार अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा, जिससे अधिक से अधिक किशोरियों को इस गंभीर बीमारी से स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.