किशोरियों के पोषण पर जोर, स्वस्थ जीवन की मजबूत नींव तैयार करने की पहल
किशनगंज, अक्टूबर 3 -- किशनगंज। निज संवाददाता किशोरावस्था जीवन का वह महत्वपूर्ण समय है, जब शरीर तेजी से विकसित होता है और भविष्य के स्वास्थ्य की नींव तैयार होती है। इस दौरान पर्याप्त पोषण और स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी का अभाव किशोरियों के शारीरिक विकास, पढ़ाई, कार्यक्षमता और समग्र स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। विशेष रूप से एनीमिया, पोषण की कमी, मासिक धर्म से जुड़ी स्वच्छता संबंधी समस्याएं और स्वास्थ्य संबंधी भ्रांतियां किशोरियों के सामने बड़ी चुनौती बन सकती हैं। इसलिए किशोरियों को बीमारी होने के बाद उपचार देने के साथ-साथ उन्हें पहले से जागरूक और अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना भी आवश्यक है। इसी उद्देश्य से राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में पीएस आई इंडिया के सहयोग से किशोरियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण पर विशेष ध्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.