किशोरियों के अपहरण और दुराचार में दो गिरफ्तार
अंबेडकर नगर, जुलाई 25 -- अम्बेडकरनगर। जिले की विभिन्न थानों की पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया। जहांगीरगंज थाने की पुलिस ने किशोरी के अपहरण और दुराचार में कामरान खान पुत्र वसीम उर्फ जोलहू निवासी माडरमऊ थाना जहांगीरगंज को मुखबिर की सूचना पर शनिवार को सुबह गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। जैतपुर थाने की पुलिस ने प्रवेश कुमार पुत्र राम अशोक निवासी पूराबदलही थाना जैतपुर को शनिवार को चैनपुर के पास से गिरफ्तार किया। प्रवेश के खिलाफ बीते छह जुलाई को किशोरी के अपहरण के सम्बंध में मुकदमा दर्ज हुआ था। वहीं टांडा कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारंट में टांडा क्षेत्र के मोहल्ला नेहरू नगर से मनोज उर्फ जानी कनौजिया पुत्र मंशाराम व अनीश पुत्र गुरुशरण, पंकज पुत्र खुशीराम निवासी भटौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.