सासाराम, अप्रैल 14 -- सासाराम, निज संवाददाता। दावथ थाना क्षेत्र में कथित देह व्यापार प्रकरण में किशोरियों की पहचान उजागर किए जाने के मामले में बाल कल्याण समिति ने सख्त नाराजगी जताई है। समिति अध्यक्ष संतोष कुमार व सदस्यों ददन जी पांडेय व गायत्री कुमारी ने इस संबंध में किशोर न्याय परिषद रोहतास के प्रधान दंडाधिकारी को पत्र भेजकर संबंधित मीडिया चैनलों व व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का अनुरोध किया है। पत्र में कहा गया है कि तीन अप्रैल 2026 को दावथ थाना क्षेत्र के मालियाबाग स्थित एक विवाह भवन में छापेमारी के दौरान कई नाबालिग बालिकाएं रेस्क्यू की गई थीं। इसके बाद कुछ मीडिया चैनलों और समाचार माध्यमों द्वारा बालिकाओं के नाम, पहचान, मोबाइल नंबर समेत अन्य संवेदनशील जानकारियों का प्रसारण व प्रकाशन किया जा रहा है, जो कानून का उल्लंघन है। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.