बहराइच, अगस्त 14 -- बाबागंज, संवाददाता। किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को परिषदीय विद्यालयों में चार दिवसीय मेगा टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। इस दौरान टीमों ने पहुंचकर टीकाकरण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा के अधीक्षक डॉ.थानेदार, बीपीएम अबू स्वालेह सिद्दीकी और स्वास्थ्य पर्यवेक्षक हरिराम आर्य के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीमों ने बाबागंज क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर किशोरियों का टीकाकरण किया। स्वास्थ्य कर्मियों ने किशोरियों और विद्यालय स्टाफ को टीकाकरण के महत्व की जानकारी देते हुए समय पर वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। अभियान का उद्देश्य किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीन का लाभ पहुंचाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...