किशोरावस्था शिक्षा प्रशिक्ष में तनाव प्रबंधन व नशा मुक्ति पर विशेष जोर
मुरादाबाद, अगस्त 13 -- एसएस इंटर कॉलेज में आयोजित मंडलीय किशोरावस्था शिक्षा प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में संदर्भ दाता बबिता मेहरोत्रा ने प्रतिभागियों को पीएम ई-विद्या चैनल की जानकारी दी तथा सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। मनोवैज्ञानिक डॉ. मंगलम ने तनाव प्रबंधन विषय पर चर्चा करते हुए बताया कि तनाव क्या है, इसके कारण क्या हैं तथा इससे प्रभावी ढंग से कैसे निपटा जा सकता है। उन्होंने माइंडफुलनेस सत्र का भी आयोजन कराया, जिससे किशोर एवं किशोरियां अपने तनाव को संतुलित और व्यवस्थित ढंग से नियंत्रित कर सकें। संदर्भ दाता सिद्धार्थ वर्मा ने प्रतिभागियों को समूहों में विभाजित कर विभिन्न विषयों पर केस स्टडी कराई। प्रशिक्षण में सोनिया, कल्पना, लोकेश, रीतू, सुनील, सत्य प्रकाश, सचिन, कुमकुम सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.