मुरादाबाद, अगस्त 14 -- एसएस इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय किशोरावस्था शिक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण शिविर में मुरादाबाद मंडल के पांचों जनपदों से पांच-पांच शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। शिविर में विशेषज्ञों ने किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक बदलावों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझाया। बबिता मेहरोत्रा ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक अब अपने-अपने जिलों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से अन्य शिक्षकों को भी प्रशिक्षित करेंगे। यह भी पढ़ें- किशोरावस्था शिक्षा प्रशिक्ष में तनाव प्रबंधन व नशा मुक्ति पर विशेष जोर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...