किशोरावस्था शिक्षा पर फोकस: नोडल शिक्षकों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण, तीन चरणों में होगी कार्यशाला
लखीसराय, जुलाई 19 -- कजरा, एक संवाददाता। लखीसराय जिले के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले किशोर-किशोरियों को बेहतर स्वास्थ्य, जीवन कौशल और जागरूकता से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के निर्देश पर जिले में किशोरावस्था शिक्षा कार्यक्रम के तहत चयनित नोडल शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जाएगी। यह प्रशिक्षण 23, 24 और 25 जुलाई 2026 को सदर अस्पताल परिसर, लखीसराय में आयोजित होगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम और सिविल सर्जन के संयुक्त आदेश के अनुसार कार्यशाला प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। इसमें जिले के सभी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों से चयनित एक पुरुष एवं एक महिला नोडल शिक्षक भाग लेंगे। प्रशिक्षण के बाद यही शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों में क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.