अररिया, मार्च 2 -- अररिया, वरीय संवाददाता प्लस टू उच्च विद्यालय अररिया में समग्र शिक्षा अभियान बिहार शिक्षा परियोजना अररिया के तत्वावधान में इक्विटी संभाग' अंतर्गत 'एडोलिसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स' विषय पर आयोजित तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का समापन हुआ। इस प्रशिक्षण में 230 शिक्षक शामिल हुए। इसमेंपहले दिन अररिया, जोकीहाट व सिकटी प्रखंड के 75 शिक्षक, दूसरे दिन फारबिसगंज, पलासी व भरगामा के 87 शिक्षक एवं तीसरे दिन रानीगंज, नरपतगंज एवं कुर्साकांटा प्रखंड के 68 शिक्षक शामिल हुए। मुख्य प्रशिक्षक के रूप में उच्च माध्यमिक विद्यालय कचना सिकटी की अनुप्रिया व उच्च माध्यमिक विद्यालय डाला पलासी के अभिषेक भारती ने प्रशिक्षण में किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक, मानसिक बदलाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने माहवारी स्वच्छता, एनीमिया, पोषण और स्वच्छता पर खु...