भभुआ, मई 10 -- अभिभावकों और विद्यालय के बीच समन्वय को मजबूत बनाने पर सहमति मानव भारती हेरिटेज स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में दी गई कई जानकारी (युवा पेज/ओलंपियाड) भभुआ, नगर संवाददाता। मानव भारती हेरिटेज स्कूल में रविवार को 'किशोरावस्था जागरूकता एवं अभिभावक संवाद कार्यक्रम' आयोजित हुआ, जिसमें लगभग 100 अभिभावकों एवं 120 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरावस्था के दौरान बच्चों में होने वाले मानसिक, शारीरिक एवं भावनात्मक परिवर्तन के प्रति जागरूकता फैलाना तथा अभिभावकों एवं विद्यालय के बीच समन्वय को मजबूत बनाना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। विद्यालय के प्राचार्य विकास पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि किशोरावस्था बच्चों के जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण होता है, जहां उन्ह...