रांची, मई 22 -- रांची। किशोरगंज (रोड नंबर पांच) स्थित श्री शिव महावीर मंदिर में 26 मई से चार दिवसीय शतचंडी महायज्ञ शुरू होगा। पहले दिन सुबह छह बजे कलश यात्रा, पंचांग पूजन और मंडप प्रवेश होगा। 27 को अग्नि स्थापना और सर्वदेवता पूजन, 28 को कन्या पूजन, हवन व महाभंडारा और 29 को महाआरती होगी। इसी दिन शाम सात बजे मंदिर के गुंबज निर्माण का शिलान्यास और रात में जागरण होगा। यह भी पढ़ें- कलश शोभा यात्रा के साथ हुआ श्री शतचंडी महायज्ञ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...