रांची, दिसम्बर 30 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। देवी मंडप भक्त परिवार की ओर से एक जनवरी की शाम में सात बजे से किशोरगंज चौक के पास देवी दरबार मंदिर में 13वां महाआरती महोत्सव आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में पारंपरिक वेशभूषा में 351 महिलाएं देवी भगवती की आरती उतारकर सभी की सुख-समृद्धि की मंगल कामना करेंगी। इससे पूर्व दिन के नौ बजे से श्री सत्यनारायण कथा, पूजन, आरती और हवन अनुष्ठान होगा। दिन के 12 बजे से प्रसाद का वितरण किया जाएगा। बताया गया कि देर शाम पौने आठ बजे से महाभंडारा में श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण होगा। महोत्सव के दूसरे दिन दो जनवरी को महाआरती में शामिल सुहागिनों को सुहाग पिटारा भेंट किया जाएगा। तीन जनवरी को पौष पूर्णिमा पर मंदिर में विराजमान मां देवी दुर्गा का रंग-बिरंगे फूलों से मनोहारी शृंगार किया जाएगा। इसके बाद शाम साढ़े सात ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.