किशेारी को अगवा करने का आरोप, केस दर्ज
फतेहपुर, मई 27 -- फतेहपुर। राधानगर थाना के एक गांव निवासी महिला ने आरोप लगाया कि उनकी 15 वर्षीय नातिन को मंझपुर थाना मलवां निवासी रामजीत बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। 22 मई की दोपहर वह काम से बाहर गई थीं और नातिन घर पर अकेली थी। इसी दौरान किशोरी लापता हुई। किशोरी अपने साथ करीब दो लाख रुपये कीमत का सोने का मंगलसूत्र, बाला और 250 ग्राम चांदी की पायल भी ले गई। आरोपी पहले से उनकी नातिन की फोटो मोबाइल से भेजता था और अब धमकी दे रहा है। पुलिस ने केस दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.